फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाले में मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटेलनगर के चंद्रबनी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नाले में मिला। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव फूलकर पानी में ऊपर आ गया था। एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चंद्रबनी के कैलाशपुर इलाके में एक बरसाती नाले में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर व्यक्ति की पहचान की कोशिश की। स्थानीय लोग व्यक्ति को पहचान नहीं सके। एसएचओ ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उसके सिर पर हल्की चोट के निशान हैं। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटों तक मोर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम करा अगली कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें