काम में लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम रविनाथ रमन ने आदेश दिए हैं कि ऐसे बीएलओ को चेतावनी देने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
दरअसल इन दिनों पहचान पत्र के शुद्धिकरण का काम चल रहा है। जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि पहचान पत्र के शुद्धिकरण के कार्य के लिए बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे हैं। इस पर डीएम ने क्षेत्रीय विधायकों से बात की है। ऐसे बीएलओ की सूची मांगी गई है।
डीएम रविनाथ रमन ने कहा कि ऐसे बीएलओ को पहले चेतावनी दी जाएगी। उनको सप्ताह भर का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो वेतन काटने और सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई शिकायत आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
नहीं बन रहे नए वोटर आईडी
डीएम ने स्पष्ट किया कि अभी नये पहचान पत्र नहीं बन रहे हैं। केवल पुराने पहचान पत्रों में नाम और अन्य जो भी त्रुटियां हैं, उनका शुद्धिकरण किया जा रहा है। नए पहचान पत्र अभी नहीं बनाए जा रहे हैं।
इस बार प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतेगा। विधायकों की ओर से कामचोर बीएलओ की सूची मिलते ही उन्हें चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद वेतन काटने, सस्पेंशन और एफआईआर की कार्रवाई होगी।
-रविनाथ रमन, डीएम