फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री की जमीन पर उत्तराखंड सरकार का 'कब्जा'

Tue, 09 Aug 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इसी भवन पर चल रहा था निर्माण - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी रीता सैनी की केहरी गांव स्थित विवादित 0.036 हेक्टेयर भूमि को एसडीएम सदर की कोर्ट ने सरकार में निहित करने के आदेश दिए हैं। भूमि के मालिकाना हक को लेकर दाखिल वाद में कोर्ट ने पाया कि सैनी ने जिनसे भूमि खरीदी, वे अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने जमीन बेचते वक्त खुद को सामान्य जाति का दर्शाया है।
विज्ञापन


केहरी गांव स्थित मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी रीता सैनी का निर्माणाधीन मकान पिछले काफी समय से चर्चाओं में रहा है। आरोप यह भी है कि जिस भूमि पर यह निर्माण हो रहा है वह गढ़ी कैंट बोर्ड की है और बोर्ड से भवन निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

अधिकार क्षेत्र को लेकर एमडीडीए, कैंट बोर्ड, राजस्व विभाग, सेंट्रल कमांड, रक्षा संपदा विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया तक को खासी माथापच्ची करनी पड़ी। हालांकि पूर्व की जांच में यह भूमि कैंट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में पाई गई थी। यह मामला एसडीएम सदर की कोर्ट में भी चल रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने की थी जांच
तहसीलदार सदर की ओर से एसडीएम सदर कोर्ट को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सैनी ने वर्ष 2010 में अनुसूचित जनजाति (जौनसार क्षेत्र निवासी) के दो व्यक्तियों से जमीन खरीदी थी। विक्रेताओं द्वारा विक्रय पत्रों के संपादन के वक्त अपनी मूल जाति छुपाते हुए खुद को सामान्य जाति का दर्शाया गया।

इस तरह से अवैध तरीके से जमीन की खरीद फरोख्त की गई। ऐसे में एसटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए जमीन क्रय करना पाया गया। जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर कोर्ट ने इस जमीन को राज्य सरकार में निहित कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रीता सैनी को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें