फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न इलाकों में अनाधिकृत तरीके से संचालित किए जा रहे टैक्सी स्टैंड बस अड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए और परिवहन विभाग की अनुमति के बगैर कई बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड अनाधिकृत तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। ये संचालक वाहन स्वामियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। परिवहन विभाग और एमडीडीए अब इन अनाधिकृत बस और टैक्सी स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि राजधानी में कितने अनाधिकृत बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड संचालित हैं इसकी गोपनीय जांच की जा रही है। ब्योरा जुटाया जा रहा है। यदि जांच में बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड अनाधिकृत तरीके से संचालित होते पाए गए तो ऐसे सभी बस स्टैंड को बंद कराने के साथ ही संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, राजधानी के विभिन्न इलाकों में खाली पड़े प्लाटों या गली कूचे में में कई बस स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। वहां से वातानुकूलित वॉल्वो बसें नई दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, चंडीगढ़, नई दिल्ली, लखनऊ, जम्मू समेत कई के स्थानों के लिए संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें