फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, 15 दिन के भीतर मांगा जवाब

Fri, 04 Aug 2023 07:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रजनी भंडारी पर वर्ष 2012-13 की नंदा देवी राजजात यात्रा के दौरान टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितता का आरोप है। आरोप है जिला पंचायत के कार्यकाल में न्यूनतम निविदादाता के स्थान पर मनमाने तरीके से उच्च दर प्रस्तुत करने वाले निविदादाताओं को चयनित करने के बाद अनुबंध किया गया।
विज्ञापन
notice - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। गढ़वाल कमिश्नर की जांच पूरी होने के बाद शासन ने नोटिस भेजकर उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। अपर सचिव पंचायतीराज ओंकार सिंह ने बताया जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर वर्ष 2012-13 की नंदा देवी राजजात यात्रा के दौरान टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितता का आरोप है। आरोप है जिला पंचायत के कार्यकाल में न्यूनतम निविदादाता के स्थान पर मनमाने तरीके से उच्च दर प्रस्तुत करने वाले निविदादाताओं को चयनित करने के बाद अनुबंध किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  गौरीकुंड में पहाड़ी से टूटी चट्टान, चपेट में आए 8 से 10 लोग लापता, रेस्क्यू में जुटी टीम
विज्ञापन


मामले की कुछ स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शासन ने गढ़वाल कमिश्नर को जांच के आदेश दिए थे। कमिश्नर प्रकरण की जांच पूरी कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। शासन ने इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें