फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- किशोरी को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि 26 मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बेहट निवासी बॉबी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर बस अड़्डे से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी आरोपी के साथ थी। किशोरी ने पुलिस पूछताछ में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा को बढ़ाया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों में फोन पर बात होने लगी। उसने किशोरी को साथ चलने के लिए कहा और वह तैयार हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें