फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाठियों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजाग्रांट गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुंजाग्रांट निवासी मोहम्मद कैफ, बाबर और माडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कुंजाग्रांट निवासी इस्तकार ने शिकायत दी कि पांच सितंबर की शाम करीब पांच बजे मोहम्मद कैफ और बाबर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने लाठियों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि उसे बार-बार उठाकर जमीन पर पटककर भी मारा। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसमें माडी भी शामिल थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें