फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास सड़क पर पलटी डॉक्टरों की कार, महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 12 Jun 2023 01:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार हो गई। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिन्हें एक 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। 

 

डॉ सविता चौधरी व डॉ प्रिया त्यागी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उत्तरकाशी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। कार डॉ प्रिया त्यागी चला रही थी। सभी घायलों की हालत खतरे से बहार बताई जा रही। वाहन को हाइड्रा मशीन के सहारे हाईवे से साइड कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने
विज्ञापन


घायलो की सूची
- डॉ सविता चौधरी (35) निवासी देहरादून 

-डॉ प्रिया त्यागी (35) निवासी अधोईवाला देहरादून 

-अभय अधोईवाला देहरादून 

-सविता त्यागी अधोईवाला देहरादून

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें