ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कार पर गिरा बोल्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार में बड़ा हादसा होने से बच गया। चलती कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर जा गिरा। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार पति-पत्नी किसी तरह से सकुशल कार से बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने बीआरओ की इस लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया।
हाईवे पर बगड़धार में इन दिनों भूस्खलन वाले स्थान पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे करीब जब मजदूर भोजन कर रहे थे इसी दौरान ऋषिकेश से नई टिहरी जा रही एक कार के ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरा। कार में ई ब्लॉक नई टिहरी निवासी महेश पंवार व उनकी पत्नी सवार थी।
दिल्ली-दून-एक्सप्रेस वे: अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घघाटन पर हैं आ सकते
थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि कार सवार दोनों लोगों को किसी तरह की चोटें नहीं आई है। उन्हें घबराहट के कारण बेचैनी हो रही थी। इसलिए उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा तो बीआरओ को वहां पर ट्रैफिक रोकने के लिए कर्मचारी तैनात करने चाहिए।
जिस समय कार के ऊपर पत्थर गिरा उस वक्त बीआरओ को कोई भी कर्मचारी सड़क पर नहीं था। बीआरओ के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है, लोग जल्दी बाजी में रहते है। लोग वहां बिना रुके ही वाहनों को आरपार करने में लगे रहते है।