फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: संशोधित उड़ान योजना से दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सफर होगा सुगम,सवाल पर केंदीय मंत्री ने दिया जवाब

Tue, 24 Mar 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उड़ान योजना के तहत, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई अड्डों के साथ-साथ सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड़, गौचर, नई टिहरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर, मुनस्यारी, बागेश्वर और चंपावत में हेलीपोर्टों से आरसीएस उड़ान परिचालन आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान योजना से उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सफर सुगम होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि क्षेत्र संपर्क योजना के तहत राज्य के एक दर्जन हेलीपोर्टों से उड़ान शुरू हो गई है।सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को लेकर जानकारी मांगी।

विज्ञापन


जवाब में नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उड़ान योजना के तहत, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई अड्डों के साथ-साथ सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड़, गौचर, नई टिहरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर, मुनस्यारी, बागेश्वर और चंपावत में हेलीपोर्टों से आरसीएस उड़ान परिचालन आरंभ हो गया है।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और सुदृढ़ करने और बढ़ाने के लिए सरकार ने अगले 10 वर्षों में चार करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सहित देशभर में 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए संशोधित उड़ान योजना आरंभ करने की घोषणा की है। यह योजना पर्वतीय, आकांक्षी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों को भी सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें