फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूर, दो की मौत

Wed, 20 Jul 2022 11:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को मलबे से निकाल लिया है। 
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन




बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की  शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। जबकि छह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Weather: उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट, छह जिलों में बंद कराए गए स्कूल  

भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदी नाले भी उफान पर है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मृतक 
- पंकज सिंह पुत्र विशंभर (24) निवासी गंगपुर थाना अलीगंज उत्तर प्रदेश। 
- कन्हैया पुत्र वेदराम (18) निवासी गुर्जरपुर गहरवार थाना अमृतपुर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश।   

घायल मजदूरों की सूची।
- गंगू माता (50) ग्राम खेरू विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड 
- किशन प्रजापति  (27) पुत्र केवल प्रजापति ग्राम विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड
- रामू पुत्र राम नरेश (19) ग्राम भंगखेरा पोस्ट उनियागांव विष्णुगढ शाहजाहंपुर उत्तर प्रदेश 
- तंजीम पुत्र शबीर (27) ग्राम गाजीपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश 
- अनूप पुत्र रामकुमार (15) ग्राम सलयू जिला शाहजहांपुर 
- रघुवर पुत्र सुरेंद्र (22) ग्राम सलयू पो.ओ सलियान जिला शाहजहांपुर 
- सकलदेव पुत्र उमाशंकर (32) विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड 
- संतोष कृष्णा पुत्र बृजपाल सिंह (20) ग्राम सलिया भाबरखेड़ा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें