फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर हादसा: तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 13 घायलों को ITBP जावनों ने निकाला

Mon, 30 May 2022 09:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर , डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं।

ये भी पढ़ें...Rajya Sabha Election: भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को उत्तराखंड से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, पढ़ें- उनकी जीत का समीकरण व उनके बारे में

कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें