फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवेः सूमो और बस में भिड़त, 4 घायल

Wed, 10 Jun 2015 10:36 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर सूमो और बस में भिड़त हो गई। जिसमें सूमो में बैठे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


फिलहाल, किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है। यह हादसा बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के पास हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को बेस अस्पताल पहुंचा दिया गया है। समी घायल चमोली से देहरादून जा रहे थे। घायल चमोली के ही हैं।

वहीं मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल एवं कल्याणी के बीच राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने जिला अस्पताल लाते हुए रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन


छह गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल लाया गया है। यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन


मानपुरा टौंक राजस्थान से चालक समेत दस तीर्थयात्रियों का दल एक वाहन से चार धाम यात्रा पर निकला है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद दल गंगोत्री की ओर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल और कल्याणी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही धरासू थाने और ब्रह्मखाल पुलिस चौकी से मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक एवं घायलों को खाई से निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें