फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवाद दंपती, टायर के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Sun, 28 Jun 2026 03:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ आ रह था। उसे देखकर दूसरा ट्रक भी पीछे होने लगा। इस दौरान अचानक ट्रक को अपनी तरफ आता देख बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ एक और डेढ़ साल की बच्ची ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पानीपत से श्रीनगर के लिए गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक मूल्यगांव के पास चढ़ाई पर अचानक बैक गियर न लगने के कारण पीछे की ओर फिसलने लगा। उसे पीछे आता देख उसके ठीक पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने भी अपने वाहन को पीछे करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार अंकित, जो अपनी पत्नी और बेटी नौनी के साथ जा रहे थे। अचानक ट्रक को अपनी तरफ आता देख जब तक वे संभल पाते, बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और डेढ़ साल की बच्ची नौनी ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन


Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना के जवानों का रोमांचकारी प्रदर्शन, पैराग्लाइडिंग से दिखाए करतब
विज्ञापन




जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया है और मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें