सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से दो किलोमीटर आगे सुनला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइक सवार एक पिकअप लोडर से टकरा गए। जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे को हायद सेंटर रेफर किया गया है।
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवार अलग-अलग बाइक से कुलसारी से थराली की तरफ आ रहे थे। इस बीच सुनला के पास खड़े एक पिकअप लोडर से दोनों बाइक सवार एक के बाद टकरा गए। सूचना पर थाना पुलिस थराली मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएससी थराली लाया गया जहां पर अधिक चोट के चलते गंभीर रूप से घायल राहुल रावत(23) को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरे युवक गोविंद (32) पुत्र स्वर्गीय लच्छी राम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।