फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मैक्स पर गिरी चट्टान, एक की मौत

Sun, 10 Aug 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर चलती मैक्स पर चट्टान का टुकड़ा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बदहाल हुआ यमुनोत्री हाईवे अब जान पर भारी पड़ रहा है। शनिवार दोपहर बड़कोट से हनुमानचट्टी जा रहे मैक्स वाहन पर भारी बोल्डर गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले दिनों यहीं वन संरक्षक की गाड़ी पर भी बोल्डर गिरा था।

छह दिनों बाद खुली थी सड़क
यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास छह दिनों से अवरुद्ध सड़क शनिवार को ही खुली थी। मलबा और दलदल होने से यहां सड़क अभी भी खतरनाक बनी हुई है।

सवारियों को लेकर हनुमानचट्टी जा रही मैक्स धीमी गति से यहां से पार हो रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गाड़ी के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन

छत काटकर निकाला गया शव

हादसे में वाहन सवार 55 वर्षीय राय सिंह निवासी कुठार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक बजरी गांव निवासी सुभाष लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में बैठी अन्य सवारियों को भी हल्की चोटें आईं।

हादसे की सूचना तत्काल दिए जाने के बाद राजमार्ग खंड की जेसीबी को मौके पर पहुंचने में दो घंटे लग गए। ग्रामीणों ने किसी प्रकार वाहन की छत को अलग कर  मृतक का शव और घायल चालक को बाहर निकाला।

चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव रेफर किया गया है। प्रशासन का कोई नुमाइंदा तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें