लंबगांव उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय महाविद्यालय लंबगांव के समीप एक बस की चपेट में आने से कर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक दूसरा गंभीर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगांव में भर्ती किया गया है।
अपराह्न 1:30 के लगभग यह घटना हुई है बस लंबगांव से सेम मुखेम जारी थी। बाइक सवार श्रीवाणी गांव निवासी रघुवीर सिंह पवार (66) और उनका छोटा भाई सुरेंद्र सिंह पवार अस्पताल से उपचार कर अपने घर को लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जुलाई में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर
राजकीय महाविद्यालय के समीप बस से पास लेते हुए बाइक बस के पिछले टायर के चपेट में आ गई और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बड़े भाई रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है और उनका छोटा भाई सुरेश सिंह पवार गंभीर रूप से घायल हो गया है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने मामले की जांच की जा रही है