फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सेल्फी लेते समय शारदा नदी में डूबे दो सगे भाई, पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आए थे दोनों

Mon, 27 Mar 2023 04:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत)

सार

पूर्णागिरी में सोमवार को दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ गया। वहीं दूसरा भाई उसे बचाने के चक्कर में डूबा गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
नदी में डूबे दो भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार को फिर हादसा हो गया। सेल्फी लेेते वक्त पैर फिसलने से बरेली के दो सगे भाई शारदा नदी में डूब गए। जल पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के गोताखोर देर शाम तक खोजबीन में जुटे रहे लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकवादी ने मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला

बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत (20) पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत (15) अपने चार दोस्तों के साथ रविवार शाम मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे दर्शन कर लौटने के बाद सभी ठुलीगाड़ से करीब दो किमी दूर टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर से पहले शारदा तट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजू और उसका भाई मुकेश नदी तट पर एक बड़े पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। अचानक पैर फिसलने से दोनों शारदा नदी में गिर गए। बचाव के लिए दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन एकांत और दुर्गम स्थान होने के कारण किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों की खोजबीन की जा रही है। मेला शुरू होने के बाद 19 दिन के अंदर पांच लोग शारदा नदी में डूबे चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें