फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कालबेलिया, केसरिया बालम पधारो हमारे देश....

Mon, 27 Mar 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले में शनिवार की स्टार नाइट कुमाऊंनी गायिका प्रियंका मेहर, बीके सामंत, दीपक सुयाल और राजस्थान के कलाकारों के नाम रही। कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमे। राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया, केसरिया बालम पधारो हमारे देश गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

रावत फार्म में चल रहे मेले में दिन के वक्त जहां लोग स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से मनपसंद सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शाम को स्टार नाइट का आनंद ले रहे हैं। शनिवार की स्टार नाइट में प्रियंका मेहर ने रण सिंह बाजों, मैं ब्योली बना दे, बेडू पाको, घूमा दे मसूरी के अलावा हिंदी सूफी और पंजाबी गीतों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक बीके सामंत ने थल की बाजरा, तुम आजाओ पहाड़ा, ओ बजा झुप्रयाली बाजा गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।लोकगायक दीपक सुयाल ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। संचालन हेमंत बिष्ट और नरेश राय ने किया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें