देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बस देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ रहा था। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।