फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 01:29 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल से जुड़ा मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने  अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। अनुराग और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस अनुराग और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, तहरीर में राज सिंह चौहान ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हें वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। मारपीट में चोट लगने की बात तहरीर में कही गई है।
विज्ञापन


राज सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। किसी तरह मौके से भागने के बाद आरोपियों की ओर से फोन और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन


तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें