फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर : सामान ला रहा ट्रक गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

Tue, 25 Aug 2020 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागेश्वर में सामान ला रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक आज तड़के साढ़े पांच बजे एक ट्रक संख्या यूके 04 सीए 9520 पौड़ी बैंड के पास खाई में गिर गया।

विज्ञापन


ट्रक में दो लोग सवार थे। हादसे में सागर कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोविंद सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 47 साल निवासी कपकोट बागेश्वर घायल हो गए हैं।

घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक घायल गोविंद सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा-पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें