बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को गौचर और कर्णप्रयाग के मध्य चटवापीपल के पास एक स्कूटी सवार गहरी खाई में जा गिरा।
बुधवार दोपहर कोप हुए हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। देर शाम लापता युवक की खोजबीन जारी थी। जबकि गैरसैंण के मेहलचौंरी के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में किया जा रहा है।
गौचर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली की गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।