फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहीं हटाई तो कुत्ते को आया इतना गुस्सा कि आदमी का कर दिया ऐसा बुरा हाल

Wed, 03 Jan 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

कार नहीं हटाने पर एक कुत्ते को इतना गुस्सा आया कि उसने कार स्वामी जिम संचालक का बुरा हाल कर दिया।

विज्ञापन


सड़क के बीच खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में एक जिम संचालक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। आरोप है कि मुख्य आरोपी के पालतू कुत्ते ने भी जिम संचालक को बुरी तरह काट खाया। पीड़ित जिम संचालक की शिकायत पर  कोतवाली पुलिस ने चार हमलावर को नामजद कर तीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना एक जनवरी की बताई गई है।

क्षेत्र की निर्मला छावनी के रहने वाले ऋषभ वर्मा पुत्र शिवशंकर वर्मा का पशु चिकित्सालय के पास जिम है। पहली जनवरी को जिम के पास पहुंचने पर देवांग चौहान नाम का युवक ने अपनी कार बीच सड़क में खड़ी की थी। कार हटाने को लेकर जिम संचालक से युवक की कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम संचालक के घर लौटने पर आरोपी युवक ने दौड़ाया कुत्ता

demo pic - फोटो : amar ujala/ file photo
आरोप है कि उस वक्त कार चालक चला गया,  लेकिन शाम को जिम संचालक के घर लौटने पर आरोपी युवक देवांग चौहान, दिव्य चौहान, सागर चौहान, तरुण चौहान ने अपने तीस साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोप है कि उसकी बुरी तरह पिटाई की गई और बीच बचाव में आए दोस्त कनियक उर्फ कल्लू को भी पीटा।

इतना ही नहीं मुख्य आरोपी देवांग चौहान ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते से भी जिम संचालक को कटवाया।  कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें