फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई 108, एक मौत

Wed, 03 Feb 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात बदरीनाथ हाईवे पर आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।
विज्ञापन


हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताया गया कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त एंबुलेंस जोशीमठ ब्लॉक से श्रीनगर जा रही थी। रास्ते में पीपलकोटी में ग्रीफ के खड़े ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर हो गई।

हाइसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस में सवार प्रदीप आर्य निवासी टिहरी की मौत हो गई।

मैक्स दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
जोशीमठ में 25 जनवरी को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर सलना पर हुए मैक्स दुर्घटना की डीएम विनोद कुमार सुमन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। इस वाहन दुर्घटना में तीन सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीएम जोशीमठ शैलेंद्र नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त जालियों के मरम्मत की मांग
उधर, कर्णप्रयाग में लोनिवि जाने वाले पैदल मार्ग पर नाली के ऊपर बिछाई गई लोहे की जालियां तीन माह से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। जो हादसों को न्यौता दे रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य बाजार से लोनिवि कार्यालय और अपर बाजार जाने वाले इस पैदल मार्ग पर रोजाना स्कूली बच्चे और राहगीर बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती ने नगर पालिका प्रशासन से क्षतिग्रस्त जालियों के मरम्मत की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें