देहरादून में आराघर स्थित ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
आराघर के मेन बाजार में शिव कुमार वर्मा की पौड़ी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार को यहां दो महिलाएं चेन खरीदने के बहाने आई। इसी दौरान उन्होंने एक सोने की चेन उड़ा ली।
इनके जाने के बाद चेन गायब होने का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की करतूत कैद हो गई है। पुलिस ने सर्राफ की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।