रैंप पर आसानी से रेलवे ट्रैक पार कर सकेंगे हाथी
वनाधिकारियों के अनुसार कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जमीन से ऊंचा होने के कारण हाथियों को रेलवे ट्रैक पार करने में समय अधिक लगता है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसडीओ शशि देव कहती हैं कि लालकुआं-गूलरभोज रेलवे ट्रैक पर सर्वे कराया गया। ऐसे आठ स्थालों को चिह्नित किया गया है जहां हाथी रेलवे ट्रैक ज्यादा पार करते हैं। उन स्थलों पर रेलवे के सहयोग से रैंप बनाया जाएगा।
हाथियों के मूवमेंट पर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर वायरलेस से देंगे सूचना
तराई केंद्रीय वन प्रभाग डीएफओ वैभव कुमार सिंह कहते हैं कि रैंप जनवरी तक तैयार करने का लक्ष्य है। रेलवे ट्रैक के आसपास पेड़ों की छंटाई की भी योजना है। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर वन विभाग एक वायरलेस सेट भी उपलब्ध कराएगा जिससे हाथियों का मूवमेंट रेलवे ट्रैक के आसपास दिखाई देता है तो तत्काल रेलवे को सूचित किया जा सके।