फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली की झूलती तारों से हादसा, यूपीसीएल एमडी के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन वर्ष पहले 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर दोनों हाथ गंवाने वाले वाहन चालक पिंकू लाल ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पटेलनगर पुलिस ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग निवासी पिंकू लाल ने एसीजेएम प्रथम, देहरादून की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि 23 अक्तूबर 2023 को वह वाहन से सामान लेकर रिस्पना से करगी चौक की ओर जा रहे थे। इंडिया फैब्रिकेशन इंटीरियर के पास सामान उतारने के दौरान 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सकों को उनके दोनों हाथ काटने पड़े।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना स्थल पर 33 केवी लाइन सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी और यूपीसीएल की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित का कहना है कि लंबे इलाज, कई सर्जरी और पुनर्वास प्रक्रिया के कारण वह तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें