फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर की शक्ति नहर में समाई कार, एक लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Sat, 05 Nov 2022 11:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)>

सार

भीमावाला गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच एक  व्यक्ति को रस्से के सहारे किसी तरह कार से बाहर निकल गया। लेकिन दूसरे व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विकासनगर में कार नहर में समाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर उत्तर प्रदेश, भीमावाला में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को दोनों कार में सवार होकर काम पर जा रहे थे।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे भीमावाला गांव के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जसविंदर को स्थानीय लोगों से रस्से के सहारे नहर से बाहर निकाला, लेकिन राशिद का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  गुरुनानक जयंती पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने के लिए जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कार सवार दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सामान्य होने पर ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें