फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दर्ज किए परिजनों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते मंगलवार को सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी थी। मामले में मृतका के पिता के तहरीर पर सहसपुर थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर संदीप नेगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के अगले ही दिन मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है। मृतका के पिता, मां, भाई आदि के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। विवेचना जारी हैं। मामले से संबंधित तथ्य और सबूत जुटाएं जा रहे हैं। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। बतादें कि बीती एक नवंबर को भारती (22) पुत्री महेश राणा ने मायके में पंखे से लटक कर जान ने दी थी। मृतका के पिता महेश राणा ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मृतका के पति सौरभ ठाकुर, ससुर बलवीर सिंह, सास अनिता, देवर गौरव, ननद सोनी, नंदोई परीपूर्ण रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर को सौंपी गई थी।
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ पर गिरी गाज
ववाहिता के आत्महत्या करने के मामले की गाज थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ पर गिरी। उन्हें एसएसपी ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि मृतका बीती 29 अक्तूबर को शिकायत लेेकर थाने पहुंची थी। उसने लिखित तहरीर दी थी, लेकिन उसकी तहरीर को रिसीव नहीं किया गया था। मृतका की शादी को महज सात माह ही हुए थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में तैनात एसआई गिरीश नेगी को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे सहसपुर थाना में पूर्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें