देहरादून-दिल्ली के बीच दौड़ने वाली एसी स्पेशल ट्रेन अब नंदा देवी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगी। केंद्रीय रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने इसकी मंजूरी दे दी है।
राज्यसभा सदस्य तरुण विजय के नेतृत्व में उत्तराखंड से गए एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने इसकी मंजूरी दी।
नामकरण के लिए देहरादून आएंगे रेलमंत्री
तरुण विजय ने बताया कि रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि नामकरण की औपचारिकता पूरी करने के लिए वह खुद जल्द ही देहरादून आएंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र ने यह फैसला राज्य के हित व लोगों की भावना को देखते हुए लिया है।
प्रतिनिधिमंडल में देव सिंह गुंसाई, गंभीर सिंह नेगी, जय सिंह राणा, लोकी बिष्ट, गजेंद्र सिंह राणा, अजय बिष्ट, बाशपा नंद, जितेंद्र सजवाण, चंद कठैत, ओमप्रकाश गौड़, शशिकांत थपलियाल मौजूद रहे।