जीएसटी लागू होने के बाद अब एसी और वोल्वो बसों का किराए में भी काफी कमी आई है। उत्तराखंड में भी परिवहन विभाग ने बसों का किराया कम कर दिया है।
उत्तराखंड रोडवेज की एसी और वोल्वो बसों का किराया बृहस्पतिवार से एक फीसदी तक कम हो गया है। वजह यह है कि जीएसटी लागू होने से पहले इन बसों को छह फीसदी टैक्स देना पड़ता था, अब पांच फीसदी टैक्स देना पडे़गा।
टैक्स में एक फीसदी की कमी आने का फायदा यात्रियों को दिया गया है। उदाहरण के तौर पर देहरादून से दिल्ली का किराया पहले जहां 761 रुपये था (आरक्षण शुल्क को छोड़कर) अब यात्रियों को 753 रुपये देना पड़ेगा।
रोडवेज के एमडी दीपक जैन ने बताया कि एसी और वोल्वो बसों का किराया एक फीसदी कम हो गया है। किसी भी केंद्र के लिए जितना मूल किराया बनता है उसमें एक फीसदी की कटौती कर दी गई है। प्रदेश में देहरादून, हल्द्वानी, ऋषिकेश और हरिद्वार से एसी और वोल्वो बसें चलतीं हैं।