कोटद्वार। सनेह पट्टी के लालपानी गांव में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने घर में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही है। महिला ने नोट में लिखा है कि बीमारी के चलते उसके परिवार पर काफी कर्ज हो गया था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो उठी थी।
प्रभारी कोतवाल मो. युनूस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आरती नेगी (27) पत्नी पूरण सिंह ने घर पर पंखे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। काफी देर बाद जब परिजन घर लौटे तो कमरे के अंदर उसे फंदे पर लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि महिला के दो मासूम बच्चे हैं। महिला का पति खेतीबाड़ी करता है तथा अन्य समय में ट्रैक्टर चलाता है। ब्यूरो