फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम की त्रुटि में सुधार की मांग

Wed, 26 Aug 2020 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • एबीवीपी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन 
  • कुलसचिव ने मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
विज्ञापन
एबीवीपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों में सुधार और दो-दो बार लिए गए शुल्क वापसी की मांग के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उनकी कुलसचिव से वार्ता हुई। इसमें कुलसचिव ने दोनों मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ता दो सूत्री मांगों के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनको गेट पर ही रोक लिया। इस पर छात्र गेट के आगे ही धरने पर बैठ गए।

इसी दौरान संगठन के केंद्रीय विवि प्रमुख संदीप राणा ने फोन पर कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार से वार्ता की। इसके बाद उनकी कुलसचिव कक्ष में मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा की मौजूदगी में वार्ता हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर परिषद के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम में कई त्रुटियां हैं। एक छात्र के 30 में से 38 अंक आए हैं। वहीं कई छात्र अनुपस्थित हैं। शुद्धि के लिए छात्र भटक रहे हैं। उनको विवि के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इसी प्रकार विवि की वेबसाइट की गलती से कई छात्रों की फीस दो-दो बार जमा हो गई है। उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं।

कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि छात्रों को त्रुटि ठीक कराने के लिए विवि आने की जरूरत नहीं है। वह विवि की मेल आईडी पर दस्तावेजों सहित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जबकि फीस वापसी के लिए एफओ या रजिस्ट्रार को मेल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा में त्रुटि होने पर इस मेल आईडी में दर्ज कराएं शिकायत
hnbgudpu@gmail.com  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें