फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Rainfall: बारिश का कहर...जाखन पुल की 50 मीटर एप्रोच रोड बही, थानो-भोगपुर का संपर्क कटा

Tue, 15 Aug 2023 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

थानो और रानीपोखरी के पहाड़ों से आने वाली जाखन, विदालना और दूसरी नदी-नालों उफान पर रहे। हैं। जाखन का जलस्तर काफी तेज रहा, जिससे थानो-भोगपुर मार्ग पर जाखन पुल की करीब 50 मीटर एप्रोच रोड बह गई।
विज्ञापन
रोड बही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से जाखन नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार तड़के सूर्यधार झील मार्ग के पास 125 मीटर लंबे जाखन पुल की करीब 50 मीटर एप्रोच रोड बह गई। इससे थानो-भोगपुर मार्ग का संपर्क कट गया। वहीं, विदालना नदी के उफान पर आने से थानो-सिंधवाल मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया।

विज्ञापन


रविवार रात से ही थानो और रानीपोखरी के पहाड़ों से आने वाली जाखन, विदालना और दूसरी नदी-नालों उफान पर रहे। हैं। जाखन का जलस्तर काफी तेज रहा, जिससे थानो-भोगपुर मार्ग पर जाखन पुल की करीब 50 मीटर एप्रोच रोड बह गई। जिसमें सोमवार तड़के एक बाइक सवार बह गया। गश्त कर रही रानीपोखरी पुलिस ने बाइक सवार का बचा लिया। वहीं थानो-सिंधवाल गांव मार्ग पर सिंधवाल गांव पुल से कुछ पहले करीब 200 मीटर मार्ग विदालना नदी की चपेट में आने से बह गया। अठूरवाला वार्ड नौ में जाखन नदी ने भू कटाव करते हुए वन क्षेत्र और निजी जमीन को नुकसान पहुंचाया।

Gaurikund Landslide: मंदाकिनी नदी से मिला एक और युवती का शव, लापता 15 लोगों की तलाश में अभियान जारी
विज्ञापन


भोगपुर में महादेव खाले में बाढ़ का पानी कई घरों और खेतों में घुस गया। रानीपोखरी पुलिस ने जेसीबी से पानी के रुख मोड़ा। अठूरवाला में जाखन नदी के किनारे वन विभाग की बनाई सुरक्षा दीवार और तारजाल का 150 मीटर हिस्सा बह गया। इसमें ग्रामीणों की कुछ जमीन भी बह गई। सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका ने थानो-भोगपुर मार्ग पर जाखन पुल और महादेव खाले का निरीक्षण किया।

वाया एयरपोर्ट से थानो गए वाहन

जाखन पुल की एप्रोच रोड बहने और विदालना नदी का पानी एप्रोच रोड के ऊपर से बहने के कारण दोनों तरफ से मार्ग को बंद करना पड़ा। मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को वाया एयरपोर्ट मार्ग होते हुए थानो-भोगपुर मार्ग पर भेजा गया। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया। -

इन प्रमुख मार्गों को पहुंचा नुकसान
थानो और रानीपोखरी के पहाड़ी क्षेत्रों में करीब एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए। सूर्यधार-सनगांव मार्ग का दो स्थानों पर एक बड़ा हिस्सा जाखन नदी की चपेट में आने से बह गया। लोनिवि ने इस मार्ग को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। टिहरी आगराखाल को भोगपुर क्षेत्र से जोड़ने वाला इठारना-देवली मार्ग भूस्खलन और गदेरों में आए पानी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पहाड़ी ग्राम सभा हल्द्वाड़ी के अंतर्गत शेरागोदी-बडेरना संपर्क मार्ग भारी बारिश से कई स्थानों पर बह गया। गांव में ही रामसिंह और नीरज सिंह के मकान के पास सुरक्षा पुश्ता भी ढह गया।
विज्ञापन


जाखन और विदालना नदी से पुलों की एप्रोच रोड और पहाड़ी क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कों को नुकसान पहुंचा है। 125 मीटर लंबे जाखन पुल को 2008 में लोनिवि ने बनाया गया था। जबकि विदालना पुल अभी कुछ माह पहले ही बनकर तैयार हुआ है।
- राहुल कुमार सहायक अभियंता लोनिवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें