फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब्दुल समद महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 18 Nov 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, 25 नवंबर को होगा सहसपुर व्यापार मंडल का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। सहसपुर व्यापार मंडल चुनाव के तहत बुधवार को नामांकन और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान महामंत्री पद पर अब्दुल समद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उनकी निर्विरोध जीत पर व्यापारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से पंकज गुप्ता और विकास गुप्ता ने अपने नामांकन पत्र जमा किए, जबकि तीसरे दावेदार इरशाद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं, महामंत्री पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें अब्दुल समद और विकास गुप्ता ने दावेदारी की थी। नामांकन वापसी के दौरान विकास गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब्दुल समद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि वह सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे चैतन्य अनिल गौड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आगामी 25 नवंबर को व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर समून अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, शरद गर्ग, अंशुल सिंघल और अशोक महावर व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें