फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों की जान जोखिम में, गलियों में खनन वाहनों को खुली छूट

Wed, 18 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहीं ट्रॉलियां, एक किलोमीटर दूर बैठी पुलिस बेखबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। शहर की गलियों में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ दौड़ रही हैं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। बीते एक सप्ताह से पुल नंबर एक से डाकपत्थर चौक होते हुए सैयद रोड, इंदिरा उद्यान मार्ग और कोतवाली रोड पर दिनभर खनन वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही हैं, जबकि पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सैयद रोड, इंदिरा उद्यान मार्ग और कोतवाली रोड के आसपास कई सरकारी और निजी स्कूल हैं। इसके अलावा दुकानें, कॉम्प्लेक्स और पार्क भी स्थित हैं। ऐसे में खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तेज रफ्तार बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई है। सुबह स्कूल जाते और छुट्टी के बाद घर लौटते बच्चों को लेकर अभिभावक सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उन्हें हर समय हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की संकरी गलियों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होनी चाहिए, लेकिन इसके उलट दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन हो रहा है। इनसे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और धूल-मिट्टी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अमन गुसाईं, रमेश बिंजोला, पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला राजू, सुशील, राजेश चौहान और अशोक कंडारी ने कहा कि डाकपत्थर चौक से होकर गुजरने वाला यह मार्ग बाजार चौकी से महज एक किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद बिना नंबर प्लेट और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस से खनन वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिना नंबर प्लेट और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शहर की गलियों में अनावश्यक रूप से भारी वाहनों के प्रवेश को भी रोकने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया जाएगा। - राजीव रौथाण, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें