फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'

Fri, 03 Jan 2014 11:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देहरादून में भी अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

गुरुवार को लैंसडोन चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक काम के लिए तीन टेंडर के मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सौ लोगों ने 10 रुपए सदस्यता शुल्क जमा करके पार्टी की सदस्यता ली।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

प्रदर्शन के दौरान महानगर संयोजक सुनीता सिंह ने बताया कि लैंसडोन चौक के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को सौंपी गई थी। एमडीडीए ने भी इसी चौक के संबंध में 72 लाख का टेंडर कर दिया। यह खुलेआम भ्रष्टाचार का नमूना है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

पीडब्लूडी को 16 चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम सौंपा गया है। एमडीडीए ने सौंदर्यीकरण के नाम पर पहले बड़ा गोला चौक तोड़ा और अब उसे दुबारा बनाया जा रहा है। प्राधिकरण ने टेंडर से पहले सौंदर्यीकरण का काम कैसे शुरु कर दिया? यह भी एक सवाल है।
विज्ञापन


पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लैंसडोन चौक प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में संजय भट्ट, आरिफ हुसैन, राजेश बहुगुणा, मनोज कामबोज, पुनित मेहता, प्रवीण सोनकर, रामलाल  गौड़ आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें