फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने बांधी एडीएम को राखी, लिया वचन

Sun, 21 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
संवासनियों व उपेक्षित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने एडीएम प्रताप शाह को प्रतीकात्मक तौर पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन


शनिवार को आप महिला मोर्चा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंची। इन्होंने संवासनियों की सुरक्षा व पुनर्वास समेत कई मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकरी प्रताप शाह को सौंपा।

महिला मोर्चा नेताओं ने प्रतीकात्मक तौर पर अपर कलेक्टर प्रताप शाह को राखी बांध सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर रणवीर चौधरी, पूजा भल्ला, सुनीता सिंह, राजेश बहुगुणा, उपमा अग्रवाल, गायत्री टम्टा, समीर मुंडेपी, सुनीता शाह, उमा सिसोदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें