फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए आप सरकार जरूरी

विज्ञापन
ग्राम जमनीपुर तप्पड़ में बैठक के दौरान उपस्थित आप कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रवीन बंसल ने कहा विकास की योजनाओं को वृहद स्तर पर लागू कराने के लिए प्रदेश में आप की सरकार का बनना जरूरी है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता दिल्ली के विकास कार्यों के बारे में पूरी जानकारी रखती है। इसलिए प्रदेश में आप का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने आप के साथ आने वाले ग्रामीणों का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जमीनपुर तप्पड़ में हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भाजपा व कांग्रेस सरकार में क्षेत्र का विकास रुक गया है। बीस साल से प्रदेश में बारी-बारी से बनने वाली भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने जनता के छलने का काम किया। उन्होंने कहा देश में दिल्ली विकास के मामले में सभी राज्यों के लिए मॉडल बनकर उभरा है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी मेें शामिल होने वाले ग्रामीणों का आप का अंगवस्त्र धारण कराकर स्वागत किया। इस मोके पर मोहम्मद चांद, अयाज अहमद, मोहम्मद आरिफ, निसार अहमद, अनीश कुमार, शमशाद, मुख्तियार अहमद, असगर अली, मोहम्मद गुुलफाम, सुरेश, राजेश गुप्ता, मोहित, रिशु, अक्षय, आसिफ, सचिन, दीपू राठौर, राहुल भट्ट, वसीम, शिवम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें