फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गेट पर लगेगी वीर नंतराम नेगी की मूर्ति, निर्माण कार्य तेज

विज्ञापन
साहिया में लगाई जाने वाली वीर नंतराम की मूर्ति। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जौनसार बावर के वीर योद्धा नंतराम नेगी की मंडी गेट पर लगने वाली मूर्ति के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मूर्ति को जनवरी में आने वाले माघ महीने में स्थापित किया जाएगा। कांसा, तांबा व पीतल से बनी मूर्ति क्षेत्रवासियों को जौनसार बावर के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराएगी। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के ग्राम मलेथा निवासी वीर नंतराम नेगी ने इतिहास में क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सिरमौर रियासत की फौज में रहते हुए उन्होंने कई युद्धों में अपनी वीरता का कौशल दिखाया। उनके वंशज आज भी मलेथा गांव में ही रहते हैं। इसके अलावा उनके कई अस्त्र-शस्त्र भी उनके वंशजों के पास सुरक्षित हैं। वनवासी कल्याण आश्रम व सेवा प्रकल्प संस्थान की पहल पर वीर नंतराम की याद में साहिया के मंडी गेट पर उनकी मूर्ति लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत लगभग 12 टन कांसा, तांबा व पीतल की मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। जिस पर लगभग बीस लाख रुपये का खर्च आया है। मूर्ति को स्थापित किए जाने वाले स्थान पर निर्माण का कार्य जोर-शोर से जारी है। वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष प्रताप पंवार, जिला मंत्री दिनेश रावत, उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, मंडल अध्यक्ष चतर सिंह, जगत सिंह नेगी, रूपराम राठौर का कहना है मूर्ति लगाने की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जनवरी में मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उनका कहना है वीर नंतराम की मूर्ति जौनसार बावर के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें