फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन के खतरे को रोकेगा ये अभियान

Tue, 05 Jul 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को बेअसर करने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए ‘आओ मनाएं हरैला’ अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसके लिए वन विभाग के पास 30 लाख पौधों की नर्सरी तैयार है। सोमवार को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड राजेंद्र कुमार महाजन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। वन रेंजों से लोगों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। सबसे अधिक जोर फलदार और छायादार वृक्षों की पौधरोपण पर दिया जा रहा है।

मानसून की आमद के बाद पारंपरिक त्यौहार हरैला को शासन ने प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान का रूप दिया है। पिछले साल की तरह इस बार भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए अभियान चलाने के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वन विभाग, उद्यान विभाग और संस्कृति विभाग को आदेश किए हैं।
विज्ञापन


रावत सरकार ने इस अभियान को ‘हमारा पेड़-हमारा धन’ अभियान से जोड़ दिया है। वन विभाग ने अपनी नर्सरियों में हरैला के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल गंभीर सिंह ने बताया कि हरैला के लिए नर्सरियों में 30 लाख पौधे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि लोग जो पौधे मांगेंगे उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

कोशिश यह है कि छायादार और फलदार पौधे रोपे जाएं। इसके अलावा वन विभाग भी पौधारोपण करवाता है। वन प्रभागों से कहा गया है कि अपने यहां फलदार पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाएं जिससे बंदर आदि वन्य जीवों को उनके वास स्थलों में भोजन मिल जाए और बस्तियों की तरफ न आएं। 

ऐसे उपलब्ध होंगे पौधे
वन विभाग की प्रत्येक रेंज के कार्यालय में पौधों की मांग बतानी पड़ेगी। यह भी बताना पड़ेगी पौधे कहां रोपे जाएंगे। जानकारी देने पर पौधे उपलब्ध हो जाएंगे। वनकर्मी पौधरोपण की पुष्टि करेंगे।

नोडल अधिकारी सीसीएफ आरएन झा बने
शासन ने ‘आओ मनाएं हरैला’ अभियान और ‘हमारा पेड़-हमारा धन’ योजना का नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं आडिट आरएन झा को बनाया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोबाइल टीमें पहुंचाएंगी पौधे
आओ मनाएं हरैला अभियान के दौरान उद्यान विभाग हर जिले में मोबाइल टीमें बनाएगा। लोगों के सूचना देने पर टीमें जाकर पौधे उपलब्ध करा देंगी। निदेशक उद्यान डा. बीएस नेगी ने बताया कि जिलों की नर्सरी में पौधों की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। नौ जुलाई से उद्यान विभाग पौधे उपलब्ध कराने लगेगा।

वन विभाग के पास पौधों की उपलब्धता
- नर्सरियों में कुल पौधे-1 करोड़ 60 लाख
- रोपने लायक पौधे-90 लाख
- वन विभाग के कार्यक्रमों में प्रयोग होने वाले पौधे-60 लाख
- हरैला अभियान के लिए पौधों की संख्या-30 लाख

Publised By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें