फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल तैयार करेगा अमूल ब्रांड के मिल्क प्रोडक्ट, हर महीने होगा लाखों का मुनाफा

Thu, 27 Feb 2020 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दूध और पैकेजिंग सामग्री अमूल कंपनी उपलब्ध कराएगी
  • दुग्ध सहकारी संघ देहरादून को प्रति माह होगा सात लाख का मुनाफा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार का दुग्ध ब्रांड आंचल अब अपने उत्पादों के साथ ही अमूल के डेयरी प्रोडक्ट तैयार करेगा। अमूल ब्रांड के उत्पादों की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग करने से दुग्ध संघ देहरादून को प्रति माह 25 लाख का अतिरिक्त कारोबार मिलेगा। इससे संघ को सात लाख का मुनाफा होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधानसभा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डेयरी विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अमूल और आंचल के बीच हुए कारोबार को बढ़ाने के  लिए एमओयू किया गया था।

आंचल के माध्यम से अमूल कंपनी अपने डेयरी प्रोडक्ट उत्तराखंड में ही तैयार करेगी। दुग्ध संघ देहरादून में अमूल ब्रांड के पनीर, दूध, दही की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग करेगा। तरल दूध व पैकिंग सामग्री अमूल कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। दुग्ध संघ ने अमूल पनीर की पैकिंग शुरू कर दी है। अप्रैल महीने से दूध एवं अन्य उत्पाद की पैंकिग भी शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन पांच करोड़ तक निर्माण कार्य दिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (आरआईडीएफ) योजना के तहत मिल्क चिलिंग सेंटर का निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए।

बैठक में सचिव डेयरी विकास आर. मीनाक्षी सुंदरम, संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा, सामान्य प्रबंधक डॉ. एचएस कुटौला, मैनेजर मोहन चंद्र, सहायक निदेशक महिला डेरी विकास परियोजना  एलएम जोशी, दुग्ध संघ प्रबंधक मान सिंह पाल, उप महाप्रबंधक निर्माण आरएम तिवारी आदि मौजूद रहे।

12 मार्च से स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मीठा दूध
बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मिड डे मील में आंचल अमृत योजना का शुभारंभ करेंगे। आंचल की ओर से तैयार पाउडर युक्त दूध सरकारी स्कूलों को सप्लाई किया जाएगा। छोटे बच्चों को 100 मिलीलीटर और बड़े बच्चों को 150 मिलीलीटर मीठा दूध दिया जाएगा। महिला डेरी विकास परियोजना के 25 वर्ष पूरे होने पर 20 मार्च को हल्द्वानी में सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निदेशालय भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें