कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राठी की गिरफ्तारी नकल प्रकरण में पूर्व में पकड़े गए सहायक कृषि अधिकारी सुधीर कुमार से पूछताछ के आधार पर की गई है। सुधीर ने नकल प्रकरण का मुख्य कर्ताधर्ता राठी को ही बताया है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कुलदीप कुमार राठी के किए कार्यों की भी जांच की जाएगी। आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार के मुताबिक कुलदीप कुमार राठी अपनी तैनाती के बाद से ही अधिकतर अवकाश पर रहा है। और वह अभी ट्रेनिंग में था। इसके बावजूद उसके कार्यों की विवेचना कराई जाएगी।