फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Sat, 12 Dec 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी विवेक यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रारंभिक स्तर का एक सर्वे पार्टी करा चुकी है। अब जल्द ही दिल्ली से प्रोफेशनल लोगों की टीम भी सभी विधानसभा सीटों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

यह वही टीम है, जिसने दिल्ली, पंजाब में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके आधार पर पार्टी चुनाव के मैदान में उतरी थी। सर्वे में सीटों में पार्टी की स्थिति आदि को शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के संपर्क में भाजपा के कुछ बड़े नेता  हैं, जिनकी अपनी छवि है।
विज्ञापन


पार्टी अभी उनको शामिल करने से पहले सभी पहलू पर विचार कर रही है। उनको केवल चुनाव के नाम पर शामिल नहीं किया जाएगा। पार्टी के विस्तार, मजबूती के लिए देहरादून में नवंबर में सम्मेलन हुआ था, अब इसी तरह 22 दिसंबर को रुद्रपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता कुमार विश्वास करेंगे। जिला प्रवक्ता कमान सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा वार घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू की गई है।

पार्टी की तैयारियों पर मंथन
पार्टी कार्यालय में राज्य प्रभारी की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। इसमें सभी इकाई के लोग मौजूद थे। इसमें पार्टी की स्थिति, विस्तार, डोर टू डोर कार्यक्रम, चुनौतियों आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी विश्वास, गिरीश मेलकानी, अंकुर शर्मा, गोपाल तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें