फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 31 फीसदी राशन कार्डधारकों ने कराया है आधार लिंक

Tue, 07 Jun 2016 04:48 PM IST
भुवन उपाध्याय/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्य सुरक्षा योजना (एसएफवाई) के तहत राशन कार्ड कंप्यूटीकरण की अंतिम तिथि 31 मई बीत गई। बावजूद उत्तराखंड के 49 प्रतिशत ही कार्ड धारकों ने आधार लिंक कराया है।
विज्ञापन


इस मामले में पौड़ी जिला प्रदेश में सबसे फिसड्डी चल रहा है। अब तक महज 31 फीसदी राशन कार्ड धारकों के ही आधार लिंक हो सके हैं।

प्रदेश में अव्वल नंबर पर बने टिहरी जनपद में भी अब तक केवल 69 फीसदी लोग ही राशन कार्ड से आधार लिंक करा सके हैं। वहीं, पौड़ी जिले में 81 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों ने कंप्यूटरीकरण के लिए फार्म जमा किए हैं। करीब 19 फीसदी उपभोक्ताओं ने फार्म जमा नहीं किए हैं।

आधार लिंक कराने वालों के ये हैं आंकड़े
कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 48, पिथौरागढ़ में 38, चंपावत 62, नैनीताल में 56, ऊधमसिंह नगर में 67 और गढ़वाल मंडल के चमोली जनपद में 35, रुद्रप्रयाग में 44, टिहरी गढ़वाल में 69, उत्तरकाशी में 46, देहरादून में 49, हरिद्वार में 39, पौड़ी में 31 फीसदी लोगों ने ही आधार लिंक कराए हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जनपद और गढ़वाल में पौड़ी जनपद सबसे पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन


वीडीओ दर्ज नहीं करा रहे नंबर
आधार लिंक कराने के मामले में जिले के फिसड्डी रहने के बाबत जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि ब्लाकों से ग्राम विकास अधिकारी की ओर से राशन कार्ड के फार्मों में आधार नंबर दर्ज करके नहीं आ रहे हैं। 

राशन कार्ड डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि 31 मई थी। जनवरी माह से कई बार डेट बढ़ाई गई, जागरूकता अभियान भी चलाए। इसके बावजूद राशन कार्ड कंप्यूटीकरण एवं आधार लिंक कराने के कार्य में लोग उदासीन बने रहे। हालांकि, 13 जून तक कंप्यूटीकरण के मौखिक आदेश मिले हैं। इस बीच कोई आएगा तो उसे निराश नहीं लौटाया जाएगा।
विज्ञापन

- जगदीश वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें