फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend: वीकेंड पर बड़ी संख्या में मसूरी पहुंचे सैलानी, होटल पैक...चौराहों पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 14 Apr 2025 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

शहर में बड़ी संख्या में देशभर से सैलानी पहुंचे। इससे चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे होटल पैक रहे। पर्यटन स्थल भी गुलजार नजर आए। वहीं, शहर के चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को शहर में बड़ी संख्या में देशभर से सैलानी पहुंचे। इससे चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। भगत सिंह चौक, लाइब्रेरी चौक, कैंपटी रोड, लंढौर, मंलिगार सहित कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटन स्थल हाथी पांव, जाॅर्ज एवरेस्ट, गनहिल, अटल उद्यान, कैंपटी फाॅल, बुरांशखंडा, सुवाखोली, मालरोड, मसूरी झील, भट्टाफाॅल आदि में दिनभर रौनक बनी रही। वहीं, लाइब्रेरी चौक से लेकर किंग्रेग के बीच एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा। इससे सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ी।

Tehri Accident: मेरा आदि ठीक है ना...कहकर बेहोश हो रही हादसे में बची अनीता, छोटी बहन का पूरा परिवार हुआ खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के 90 फीसदी से अधिक होटल पैक हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास जवान तैनात करने चाहिए। गलोगी के पास सड़क संकरी है, इससे जाम लग रहा है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि जाम से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए हाॅक मोबाइल और चीता मोबाइल टीम काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें