फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सस्ती दरों पर फोन दिलाने का झांसा देकर युवक से 71 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैंट थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। कैंट थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से सस्ती दरों पर फोन दिलाने का झांसा देकर 71 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके लूंठी के मुताबिक घटना 10 जनवरी की है। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे के पास एक मैसेज आया था। इसमें एक युवक एपल कंपनी के फोन को सिर्फ सात हजार रुपये में देने का दावा कर रहा था। इस पर उन्होंने विश्वास कर लिया। ठग ने उनके बेटे से कई बार में 71 हजार रुपये डलवा लिए। वह अगल-अलग औपचारिकताओं का हवाला देकर उनके बेटे के साथ ठगी करता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें