फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ईद मनाकर लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहन और दोस्त के साथ दो युवकों ने की मारपीट और छेड़खानी
विज्ञापन

- पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव में रिश्तेदारों संग ईद मना कर लौट रही सहसपुर थाना क्षेत्र की दो किशोरियोंं को दो युवक जबरन तिमली के जंगल में ले गए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने किशोरी की बहन व उसके दोस्त के साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन थाना क्षेत्र की एक किशोरी (14) अपनी ममेरी बहन (16) और दोस्त के साथ सहारनपुर के एक गांव में रिश्तेदारों संग ईद मनाने गई थी। शाम को तीनों घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान किशोरियों के गांव के ही दो युवक बाइक से आए। दोनों ने तिमली में किशोरियों को रोक दिया। आरोप है कि युवकों ने किशोरियों के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक किशोरियों को जंगल में ले गए। एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी किशोरी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। एसओ सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मूसा और उसका साथी दिलदार उर्फ दिल्ला के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें