फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: इस बार बीकेटीसी खुद करेगी प्रसाद की पैकेजिंग, इस्तेमाल नहीं होगा पॉलिथीन

Tue, 01 Apr 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: अभी तक प्रसाद की पैकेजिंग का काम प्राइवेट वेंडर से कराया जाता है। लेकिन इस बार बीकेटीसी ने पैकेजिंग का काम स्वयं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस बार प्रसाद की पैकेजिंग खुद करेगी। इसके लिए पहले चरण में 20 कर्मचारियों ने कपड़े व जूट के बैग बनाना सीखा। जबकि दूसरे चरण में 40 और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रसाद की पैकिंग के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस पहल से बीकेटीसी हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन चारधाम यात्रा का संदेश देगा।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी अतिथियों को बीकेटीसी की ओर से प्रसाद दिया जाता है। अभी तक प्रसाद की पैकेजिंग का काम प्राइवेट वेंडर से कराया जाता है। लेकिन इस बार बीकेटीसी ने पैकेजिंग का काम स्वयं करने का फैसला लिया है।

Chardham Yatra: दो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा, 70% तक हुई हेलीकॉप्टर की बुकिंग, जानें किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान के माध्यम से 20 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिन्हें प्रसाद के लिए बॉक्स व थैलियां बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षित कर्मचारियों की ओर से तैयार बॉक्स व बैग में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस पहल से केदारनाथ व बदरीनाथ आने वाले तीर्थयात्री भी प्रसाद के लिए कपड़े व जूट बैग का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित होंगे। दूसरे चरण में 40 और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें